Header Ads

.

*लगातार लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहा एबीवीपी*

अंबेडकर नगर
*लगातार लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहा एबीवीपी*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपनी सुरक्षा के साथ लगातार  समाज को जागरूक व सेवा करने का कार्य कर रहे है। आलापुर तहसील संयोजक ने बताया आज सुजावलपुर, जहांगीरगंज, हुसैनपुर खुर्द एवं कटघर ग्रामसभा मे जाकर एबीवीपी के कार्यकर्ता थर्मल स्क्रीनिंग व आक्सीमीटर से आक्सीजन लेबल चेक करने के कार्य करने के साथ साथ लोगो को वैक्सिनेशन के लिये जागरूक किया जा रहा है। तो भीटी तहसील के कार्यकर्ता महरुआ नगर सह-मंत्री राजनीश पाण्डेय ने भी बताया महरुआ क्षेत्र में स्क्रीनिंग करने का कार्य कार्यकर्ताओ के साथ कर रहे है। विद्यार्थी परिषद आज कई क्षेत्रों में कार्यकर्ता समाज मे निकल कर लोगो को जागरूक कर रहे है। वही टांडा तहसील संयोजक देवेश अग्रहरी (निशु)ने बताया पीपीसी सेंटर पर रजिस्ट्रेशन का कार्य करने में परिषद के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे है। अकबरपुर तहसील संयोजक शिवम त्रिपाठी ने बताया कटेहरी नगर सहमंत्री मोहन तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा सेवा भारती के तत्वाधान में चल रही अवध रसोई में वालेंटियर्स के रूप में सहयोग किया जा रहा है। सेवा कार्य मे आलापुर के कार्यकर्ता उत्कर्ष श्रीवास्तव,आदर्श पांडेय,प्रियम,संस्कार, हर्ष दुबे, टांडा के कार्यकर्ता नगर मंत्री अतुल सोनी, आयुष व भीटी तहसील के कार्यकर्ता विकास यादव व अन्य कार्यकर्ता लगे हुए है।

No comments