Header Ads

.

*आगरा ,नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, जेवर और नकदी लेकर हुई फरार -*

*आगरा ,नई नवेली दुल्हन ने पति और ससुर को पिलाई नशीली चाय, जेवर और नकदी लेकर हुई फरार -*



उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को चाय में नशीली गोलियां मिलाकर दे दी। दोनों के बेहोश होने के बाद वो जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दुल्हन के परिजन को भी थाने बुलाया गया।

थाने पहुंचे दुल्हन के परिजनों को भी उसके बारें में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला मोहनलाल का है। रामलखन का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय निवासी खुशबू से हुई थी।

खुशबू के माता-पिता पंजाब में काम करते हैं और वह यहां अपने मामा के घर रहती थी। शुक्रवार को पति ने थाना में शिकायत कर कहा कि बुधवार रात को परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। घर पर युवक, उसकी पत्नी और पिता थे। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे और पिता को चाय पिलाई जिसे पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद उसकी पत्नी घर से गहने और जेवरात लेकर चली गई। सुबह जागने पर घटना का पता चला।

रामलखन ने बताया कि उसने अपनी पत्नी खुशबू की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया। उन्होंने आरोप को गलत बताया। कहा कि बेटी कहीं चली गई है। इस पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही पूरी कार्रवाई की जाएगी।

No comments