Header Ads

.

*ग्रेटर नोएडा में अलविदा नमाज को लेकर खूनखराबा: दो पक्षों में हिंसा और पुलिस पर पथराव, 27 पर मुकदमा दर्ज -*

*ग्रेटर नोएडा में अलविदा नमाज को लेकर खूनखराबा: दो पक्षों में हिंसा और पुलिस पर पथराव, 27 पर मुकदमा दर्ज -*



यहां शुक्रवार को अलविदा नमाज को लेकर दो पक्षों में रक्त-रंजित बवाल हुआ

हिंसा में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं

इन सभी का एक नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है
पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

शुक्रवार को पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने अलविदा नमाज अता की। लेकिन यूपी के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र में इस पवित्र मौके पर जमकर उत्पात हुआ। खून-खराबा हुआ। बीच-बचाव कराने पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ। मामला दनकौर थाना क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव का है। यहां शुक्रवार को अलविदा नमाज को लेकर दो पक्षों में रक्त-रंजित बवाल हुआ। हिंसा में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इन सभी का एक नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हिंसा की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के विवाद को शांत कराने की कोशिश में पुलिस पर दोनों गुटों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल गांव और इलाके में शांति-व्यवस्था कायम है। एहतियात बरतते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

*मौलाना के फैसले से हुए गुस्सा*

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में शुक्रवार को अलविदा नमाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत होनी थी। मौलाना ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बार में 5 लोगों से अधिक को मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआत गाली-गलौज से हुई। मगर थोड़ी देर में लाठी-डंडे चलने लगे और हिंसा शुरू हो गई। सभी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

*पथराव करने लगे*

इस दौरान एक पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए। उन्होंने ऊपर से पथराव करना चालू कर दिया। इससे दूसरे पक्ष और नीचे खड़ी पुलिस को बड़ी मुश्किल आई। कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस भी गांव में पहुंची थी। सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांति-व्यवस्था कायम करने की कोशिश की। मगर हालात नियंत्रित होने में काफी वक्त लगा।

*गंभीर धाराओं में दो दर्जन लोगों पर केस दर्ज*

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को मनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ही पक्ष के आरोपित भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव शुरू कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों को चोटें नहीं आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बलों की अतिरिक्त संख्या गांव में बुलाई गई। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद उत्पात पर काबू पाया गया। पुलिस ने गांव के शमशेर, वाहिद, इकबाल, जाहिद, कासिम, नसीर, भूरा, आगर, कलुआ, निजामुद्दीन, सगीर व तरीखत को नामजद करते हुए 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments