Header Ads

.

इमरान बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता


प्रयागराज
इमरान बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता

उत्तर प्रदेश आप के प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह की सहमति पर आम आदमी पार्टी (कला एवं सांस्कृतिक विंग) की प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा द्वारा अन्ना आन्दोल से निकलकर ईमानदार राजनीति के धरातल पर अपने आपको समर्पित कर देने वाले प्रयागराज के जिला प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही (पामेला) को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही का जनपद प्रयागराज के प्रथम आगमन के अवसर पर आप प्रयागराज के सभी कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के पास जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया।
                *प्रदेश प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही जी एक दशक के अधिक समय से अपने रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते है। दिल्ली से लेकर प्रयागराज व अन्य जगहों पर कई नाटकों व फिल्मों में अभिनय व निदेशन में भी कर चुके है। अपनी स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद इन्होंने थिएटर व फ़िल्म की पढ़ाई महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विवि वर्धा महाराष्ट्र से पूरी की है। लेखन के क्षेत्र में काव्य रत्न सम्मान व वामिक जौनपुरी सम्मान से भी नवाजे जा चुके है। राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में 500 किमी से अधिक जनाधिकार पद यात्रा में अपनी भूमिका निभाते हुए इमरान विभिन्न समय पर पार्टी के अंदर विभिन्न पदों पर रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है।*
         इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ठीक इसके बाद प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा अपने संबोधन में इमरान को बेबाक ऊर्जावान वक्ता का नाम ढेकर भूरि भूरि करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं भेंट की। साथ ही यूथ विंग के प्रदेश प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष ने इमरान का क्षद्म परिचय देते हुए सभी आए हुए कार्यक्रताओं को धन्यवाद ज्ञापित किए।
                  *प्रदेश प्रवक्ता इमरान सम्भलशाही ने अंत मे सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहे कि राज्य सभा सांसद माननीय श्री संजय सिंह जी का, मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही इमरान ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बोईशाली सिन्हा ( कल्चरल विंग) प्रदेश महासचिव श्री दिनेश सिंह अमरीश, अनुशासन समिति के प्रदेश सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी जी, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य श्रीमती शिमला श्री जी, आधिवक्ता प्रदेश महासचिव संजय पांडेय प्रचण्ड जी, डा० अल्ताफ अहमद, जिला महासचिव सर्वेश यादव  का अनंत बार आभार प्रकट करता हूँ और बतौर प्रदेश प्रवक्ता, मैं सदैव अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए वचनबद्ध हूँ।*

                 *स्वागत समारोह के अवसर पर प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सत्यम राय संघर्ष, प्रदेश सचिव संजय पांडे शास्त्री अधिवक्ता प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव संजय पांडे प्रचण्ड, जिला महासचिव सर्वेश यादव, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा,  जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, कवि कुमार विकास, पूर्व जिला महासचिव मिर्ज़ापुर आयुष सिंह, यशवीर प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश चौबे, गणेश चौरसिया आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहें

No comments