Header Ads

.

REPORT- PARAS NATH न्यूज़ 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। जिले के परिवहन विभाग के आर.आई.टी. विपिन कुमार का कारनामा आया सामने। सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती देने में हैं माहिर।

न्यूज़ 24 इंडिया

 अम्बेडकर नगर

 जिले के परिवहन विभाग के आर.आई.टी. विपिन कुमार सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति को चुनौती देने में माहिर हो गए हैं जिसके लिए उनके द्वारा नया हथकंडा अपनाया गया है। 

लोगों के अनुसार भले ही सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रयासरत है और भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को गलत तरीके से धन कमाने वालों पर हंटर चला रही है किंतु आर.आई.टी विपिन कुमार के लिए कोई मयाना नहीं है। लोगों ने बताया कि इसके लिए उनके द्वारा इस जिले में पदभार ग्रहण के दौरान आए गैर जनपद के प्रतीक व शनि तथा स्थानीय सहयोगी अवैध कर्मी है जिनसे लाइसेंस की अभ्यार्थियों व वाहनों के फिटनेस के नाम पर अलग-अलग राशि सुविधा शुल्क के रूप में वसूली कराया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार आर.आई.टी विपिन कुमार की नामी एवं बेनामी संपत्तियों के यही कर्मी माध्यम है। लोगों का कहना है कि इस नायाब हथकंडे से सरकार की छवि जहां धूमिल हो रही है वहीं जीरो टॉलरेंस नीति का मखौल भी उड़ाया जा रहा है।

आर.आई.टी विपिन कुमार के इस भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार त्रिमूर्ति ने कहा कि मामले की शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सदाराम वर्मा एवं मनोज मौर्य ने कहा कि तमाम जरूरतमंद जो लाइसेंस व अन्य कार्यों से जिनमें आर.आई.टी विपिन कुमार की भूमिका है, अवैध वसूली के शिकार लोगों ने जानकारी दी है मामले को विभागीय मंत्री के साथ आयुक्त परिवहन को पत्र प्रेषित कर संज्ञान में लाया जाएगा।

No comments