REPORT- PARAS NATH- न्यूज़ 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत समारोह 13 को**
अम्बेडकरनगर 11 जनवरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मानीया श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा अम्बेडकरनगर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" का प्रथम जनपद आगमन और स्वागत समारोह दिनांक 13 जनवरी दिन बुधवार को होगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का आगमन लखनऊ से होगा। कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत का कार्यक्रम निम्नवत है-
मया समय 12 बजे
गोसाईगंज समय 12:30 बजे
कटेहरी समय 1:00 बजे
शिवबाबा समय 2:00 बजे
अकबरपुर तहसील तिराहा समय 3:00
भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
भारत रत्न सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर पटेल नगर में माल्यार्पण
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों से मुखातिब और धन्यवाद अदा करना।
नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने जिले के समस्त कांग्रेसजनो (पूर्व जिला अध्यक्ष गण, पी. सी. सी. सदस्यगण, जिला कांग्रेस कमेटी के नि. पदाधिकारीगण, सोशल मीडिया, युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति विभाग, सहकारिता प्रकोष्ठ समेत सभी फ्रटल संगठनो के जिला अध्यक्ष अपनी पूरी कमेटी के साथ और सभी कांग्रेसजन) से कार्यक्रम में शामिल होने की और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Post a Comment