*लखनऊ में गैंगवार : मुख्तार गिरोह के खास पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या, साथी घायल*
यूपी के लखनऊ में गैंगवार की वारदात के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुख्तार गिरोह का खास था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बुधवार को गैंगवार की घटना हुई। बताते हैं कि इस बीच मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मुख्तार गिरोह के खास अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। जबकि उसकी एक साथी घायल हो गया। अजीत आजमगढ़ के सगरी से विधायक सीपू सिंह की हत्या में गवाह थे। इस समय सीपू सिंह की पत्नी वंदना सगरी से विधायक हैं। अजीत के घर वालों ने गुड्डू सिंह और उसके साथियों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच
Post a Comment