Header Ads

.

*अनियंत्रित ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार मामा भांजे की दर्दनाक मौत।*

*अनियंत्रित ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार मामा भांजे की दर्दनाक मौत।*                                                                                      (परिजनों में मचा कोहराम)
 
कर्नलगंज (गोण्डा)।। तहसील क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत पहाड़ापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल होकर बाइक सवार मामा भांजे की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामपँचायत गोनवा के मंगलपुरवा निवासी काली प्रसाद उम्र करीब 30 वर्ष अपने भांजे रमेश उम्र 22 वर्ष पुत्र गोबरे कंजरपुरवा (कर्नलगंज ग्रामीण) के साथ बनकटी गांव में अपनी बहन के घर से निमन्त्रण खाकर लौट रहे थे। तभी पहाड़ापुर के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। तथा कुछ ही देर बाद रमेश की मौके पर ही मौत हो गयी तथा काली प्रसाद ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शोक व्याप्त है।

No comments