Header Ads

.

*दबंगों द्वारा रिक्शा चालक की पिटाई,पिटाई का वीडियो खूब हो रहा वायरल*

*दबंगों द्वारा रिक्शा चालक की पिटाई,पिटाई का वीडियो खूब हो रहा वायरल*                                                    (पुलिस को दी तहरीर।)

कर्नलगंज (गोण्डा)।। थाना कोतवाली कर्नलगंज के थाना क्षेत्र कटरा बाजार में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक गरीब रिक्शेवाले पर दबंगों द्वारा किया जा रहा डंडों से प्रहार का वीडियो वायरल हो रहा है,जबकि उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ दबंग दबंगई गुंडाराज खत्म करने के दावे कर रही है। जिसे लेकर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश नियम भी लगातार जारी कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जनपद गोंडा के थाना क्षेत्र कटरा बाजार में दबंग दबंगई करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।कटरा बाजार निवासी कलीम अहमद पुत्र जान मोहम्मद ने थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।जिसमें कहा गया है कि वह बैटरी रिक्शा चला रहा था। कुछ दबंगों ने उससे सवारी देने के लिए कहा मगर उसके पास ज्यादा सवारी न होने से उसने मना कर दिया तो दबंगों ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुये डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहाँ खड़े किसी व्यक्ति ने पिटाई का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।जो काफी चर्चा में है।

No comments