Header Ads

.

अम्बेडकर नगर ÷ देश की सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी संस्था ग्राम सभा स्थानीय स्तर पर विकास में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

अम्बेडकर नगर ÷ देश की सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी संस्था ग्राम सभा स्थानीय स्तर पर विकास में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जिसके महत्त्वपूर्ण कार्य देश की प्रगति के लिए आवश्यक आवश्यकता बन चुकी है।
      भारतीय जनता पार्टी ने देश की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली ग्राम सभा से लेकर ब्लॉक और जिला पंचायत अध्यक्ष तक के सभी पदों पर अपने कार्यकर्ता को आसीन करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।जिसके लिए हमें तन, मन से अभी से जुट जाना चाहिए।
    उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित जिला पदाधिकारियों,पंचायत चुनाव के ब्लॉक संयोजक,वार्ड संयोजक गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
       उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अभी से हर स्तर पर चुनाव लड़ाने और लड़ने की कार्य योजना पर कार्य प्रारम्भ कर दें।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारी में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना है।जनता के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर उनके लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए अभियान और कार्यक्रमों से जनमानस को परिचित कराने वाले कार्य करना आरम्भ किया जाना चाहिए।
        सर्व प्रथम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी और डाक्टर श्यामा प्रसाद चतुर्वेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ हुई बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नव नियुक्त जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह का जिला पदाधिकारी,ब्लाकों,वार्डों के संयोजक गण ने स्वागत कर बधाई दी।
         भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लिए गए वृत्त से जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त के संचालन में शुरू हुई बैठक में पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने पंचायत से संबंधित तैयारी के विषयों की जानकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को देते हुए चुनाव को जीतने की बारीकी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर पंचायत चुनाव में बहुत बड़ी जिम्मेदारी संगठन ने डाली है जिस पर हम सबको खरा उतरना है।
       त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक जय राम विमल,उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ने सम्बोधित किया।
       बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा, दशरथ यादव,सुमन पाण्डेय, रफत एजाज़,डाक्टर राना रणधीर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,इंद्रेश निषाद,राम बहाल वर्मा,सुनील पासवान,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,सह कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू,भाजपा नेता के के मिश्र,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी,रणंजय सिंह,दान बहादुर यादव,आनन्द श्रीवास्तव,अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा,भगवान पांडेय,हरि दर्शन राजभर,अनुराग जायसवाल,दिनेश चौधरी,सुनील गुप्ता,रवि सिंह चौहान,अभिषेक निषाद,जिला पंचायत वार्ड एवम् ब्लॉक संयोजक गण अशोक उपाध्याय,अच्छे लाल गुप्त,राघव तिवारी,अमर नाथ सिंह,संजय सिंह,राम शब्द वर्मा,कपिल देव तिवारी,गया प्रसाद वर्मा,चंद्र शेखर वर्मा,पारस नाथ सिंह,अरविन्द उपाध्याय,आदित्य सिंह,सुनीत द्विवेदी,डाक्टर कैलाश नाथ सिंह,श्याम नाथ शुक्ल, आदित्य शुक्ल, राम दरश उपाध्याय,विजय गुप्त,लक्ष्मी वर्मा,रमेश यादव,अनिरुद्ध राज भर,नगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय,महामंत्री चंद्र मनि दुबे, हरिओम पांडेय,युवा भाजपा नेता दीपक शुक्ला,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

No comments