नकाश कोना उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबंध हुआ
नकाश कोना उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबंध हुआ जिसमें नकाश कोना क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने सर्वसम्मति से युवा व्यापारी नेता बादल केसरवानी को अध्यक्ष एवं महामंत्री आनंद गुप्ता, श्री कृष्णा केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कमलापति गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए मोहित केसरवानी सौरभ, मुन्ना गांधी केसरवानी, भोला गुप्ता, संजय केसरवानी के अलावा सचिव के रूप में आकाश चौरसिया, महेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मनीष केसरवानी, कानूनी सलाहकार के लिए याविका केसरवानी एडवोकेट को चुना गया, आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, को व्यापारियों ने चुना, चुने गए पदाधिकारियों को, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, प्रयागराज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया, प्रांतीय संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, ने आए हुए व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नकाश कोना क्षेत्र के व्यापारियों का किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न एवं शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिस पर व्यापारियों को किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न एवं शोषण किया गया तो इस की सीधी शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यजी को लिखित रूप से अवगत करा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी, जिला संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया ने व्यापारियों को बताया कि पूरे प्रयागराज मंडल में व्यापारियों का शोषण एवं उत्पीड़न रोकने का काम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा करता आ रहा है और करता रहेगा, आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सलाहकार मनीष कुमार गुप्ता डंपी, नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाली सरदार, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विशाल वर्मा, मुट्ठीगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी, के अलावा नकाश कोना क्षेत्र के तमाम व्यापारियों ने भाग लिया और नकाश कोना, खलीफा मंडी के एक एक व्यापारियों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय संदीप बंसल जी के हाथों को मजबूत किया जाएगा
Post a Comment