Header Ads

.

भारतीय जनता पार्टी और जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा को लक्ष्य बनाकर बदनाम करने की नीयत से कुछ पोर्टल पत्रकार बन्धु द्वारा गलत तरीके से बिना तथ्य के आधार हीन समाचार सोशल मीडिया पर चलाया जाना खेद जनक है।

अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी और जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा को लक्ष्य बनाकर बदनाम करने की नीयत से कुछ पोर्टल पत्रकार बन्धु द्वारा गलत तरीके से बिना तथ्य के आधार  हीन समाचार सोशल मीडिया पर चलाया जाना खेद जनक है।   उपरोक्त बयान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने  देते हुए कहा है कि भाजपा संस्कारी पार्टी है।भाजपा जिलाध्यक्ष संस्कार की अनदेखी कर कभी भी कोई बात नहीं करते हैं।पोर्टल पर ट्रैफिक एस आई द्वारा व्यक्तिगत रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष को लक्ष्य बना कर आधार हीन और तथ्य से परे समाचार प्रकाशन करवाया जाना दुखद है।उपरोक्त विषय में उक्त एस आई से किसी प्रकार की कोई बात ही नहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने की है।पूरी बात आधारहीन है जिसकी कोई प्रामाणिकता ही नहीं है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा है कि ट्रैफिक एस आई के काले कारनामों और  पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक से मिल कर बात की जायेगी। उन्होने बताया कि उक्त एस आई  जनमानस से अपने गलत आचरण और व्यवहार से हमेशा विवादित रहा है।ऐसे पुलिस कर्मियों के वजह से प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की छवि जनता में धूमिल होती है।

No comments