संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️ न्यूज़ 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करके विधानसभा चुनाव हमारी पहली प्राथमिकता - अमित वर्मा**
अम्बेडकरनगर, 16 जनवरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष माननीया श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीमती प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार "लल्लू" जी ने मुझे पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए मै उनका आभारी हूँ और दिल से धन्यवाद देता हूं उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही।
उन्होंने कहा जिले में संगठन को मजबूत करके जिले की पांचो विधानसभा सीट जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करके पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जोरदार उपस्थिति दर्ज करा कर विधानसभा की पांचो सीट जीतकर वह भरोसा कायम रखूंगा।।
उन्होंने कहा देश का किसान विगत 52 दिन से आंदोलन रत है फिर भी मोदी सरकार के कान में जूं नही रेग रही है, केंद्र सरकार क किसान विरोधी कानून वापस ले जिससे किसानों को राहत मिल सके।
आज पेट्रोल डीजल और बिजली के दाम आसमान पर है सरकार जनता को लूटना बंद करे। पेट्रोल डीजल को जी. एस. टी. के दायरे में लायें, तथा बिजली सस्ती उपलब्ध कराये।
बेरोजगारों को एन टी पी सी ने नौकरी के नाम पर गुमराह करने का कार्य किया है ऐसा सुनने में आया है इसकी सही जानकारी प्राप्त करके उनके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।
अमित कुमार वर्मा ने कहा जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर उन जरूरतमंदो के लिए जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं और उनकी सुनवाई नही होती है उनको न्याय दिलाने के लिए प्रतिदिन दिन के 10 बजे से 2 बजे तक कोई न पदाधिकारी बैठकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर समाधान के लिए संघर्ष करके न्याय दिलाने का कार्य करूगा।
आज मेरे साथ पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बबलू", सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", रामजी वर्मा, आदि मौजूद है।
Post a Comment