Header Ads

.

संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बलिदान दिवस। अम्बेडकरनगर



जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बलिदान दिवस।        

अम्बेडकरनगर, 29 जनवरी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बलिदान दिवस आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके मुख्यअतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी जी मौजूद रहें।संगठन सृजन अभियान की समीक्षा भी की गई। जिले के समस्त सम्मानित कांग्रेसजनों (पूर्व जिला अध्यक्ष गण, पी. सी. सी. सदस्यगण, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, निवर्तमान नगर अध्यक्ष गण और ब्लाक अध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति विभाग, किसान कांग्रेस और पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों और समस्त कांग्रेसजन) मौजूद रहें।                    
अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र"          
 अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर

No comments