Header Ads

.

संवाददाता- पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर। किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस ले - प्रदीप कोरी

किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस ले - प्रदीप कोरी                         अम्बेडकरनगर, 28 जनवरी, किसान विरोधी काला बिल के विरोध में आन्दोलन कर रहे किसानों पर मुकदमा दर्ज लिया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है उक्त बाते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी अम्बेडकरनगर प्रदीप कोरी जी ने भीटी में प्रदर्शन कर किसान यूनियन के कार्यक्रम के दौरान कही।                                           उन्होंने भीटी संगठन सृजन अभियान के दौरान कहाचीनी मिलों ने भी किसानों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है पहले प्रतिट्राली 80 कुन्टल की तौल होती थी जिसे मिल ने घटाकर प्रतिट्राली 60 कुन्टल कर दिया है जिससे किसानों पर कुठाराघात हुआ है। सरकार को अन्नदाताओ की समस्याओं का समाधान करते हुए उन पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेना चाहिए।           चांदपुर भट्पुरा न्यायपंचायत में संगठन सृजन अभियान की बैठक कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने कहा भारत में लगातार बेरोजगारी बढ रही है, रोजगार घट रहे हैं, रोजगार घटने से युवा असमंजस की स्थिति में है, मौजूदा सरकार युवा बेरोजगार, किसान बदहाल, मजदूर परेशान हैं।.                            कार्यक्रम में निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, नीलेश बर्मा, मुन्ना खान, आरिफ, अफरोज आलम वेग, मनजीत राजभर समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments