Header Ads

.

*किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत दूबेपुर ब्लाक सहित 05 ब्लाकों में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।*

*किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत दूबेपुर ब्लाक सहित 05 ब्लाकों में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।*

*किसान मेले/गोष्ठियों से जागरूक होकर विभिन्न योजनाओं का उठायें लाभ-जिलाधिकारी।*

 

              सुलतानपुर 06 जनवरी/प्रदेश सरकार द्वारा संकल्पित कृषि, कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं उद्योग को विकसित कर किसान कल्याण तथा किसान की आय दोगुनी करनी हेतु किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत बुधवार को किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी ब्लाक दूबेपुर परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन/शुभारम्भ विधायक सुलतानपुर के प्रतिनिधि रूपेश सिंह व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात मेले में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी/स्टाल का अवलोकन किया।
            विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि रूपेश सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी किसान भाईयों को मेले के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने कृषि बिल के बारे में भी किसान भाईयों को जानकारी दी गयी।
          जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में कृषि विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौआधारित प्राकृतिक खेती एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उन्होने कहा कि पशुओं से जहॉ एक ओर दूध के माध्यम से अतिरिक्त आय होती है, वहीं दूसरी ओर गोबर से प्राकृतिक खेती को बढावा मिलता है। उन्होने कहा कि पशुपालन के साथ-साथ किसानों को सब्जी, फल, फूल, मशरूम, रेशम, मधुमक्खी, मछली पालन के क्षेत्र में काम करना चाहिए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जो किसान भाई इस मेले में भाग ले रहे हैं। वह और किसानों को बताकर जागरूक करें। जिलाधिकारी द्वारा 03 किसान बन्धुओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।  
 उप निदेशक(शोध) ने अपने सम्बोधन में किसानों को एक गाय अनिवार्य रूप से पालने के लिये प्ररित किया एवं जैव विविधता के बारे विस्तृत जानकारी दी। उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही ने कहा कि खेती में कृषि यंत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कृषि यंत्रों की उपलब्धता के लिए जिले में अब तक 07 फार्म मशीनरी बैंक एवं 15 कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना की गयी है। यहॉ से किसान कृषि यंत्र लेकर खेती में उपयोग कर सकते है। उन्होंने कृषकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर मौके पर दिया।
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने अपने सम्बोधन में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर ने शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उपस्थित सभी अधिकारियों, किसानों, पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेले का समापन किया गया। इस मेले में लगभग 400 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पशु पालन, बागवानी, गन्ना तथा कृषि आधारित उद्योग से सम्बन्धित प्रदर्शनी आयोजित की गयी।
 उप निदेशक कृषि श्री शाही ने बताया कि विकास खण्ड कूरेभार में आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि मा0 विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर0ए0 वर्मा रहे, जिसमें लगभाग 400 किसानों ने प्रतिभाग किया। विकास खण्ड धनपतगंज के मुख्य अतिथि श्रीमती जानकी देवी एवं लगभग 353 किसानों ने प्रतिभाग किया, जबकि विकास खण्ड लम्भुआ के मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद चौरसिया ब्लाक प्रमुख लम्भुआ रहे, जिसमें लगभग 357 किसानों ने प्रतिभाग किया। विकास खण्ड कादीपुर के मुख्य अतिथि श्रवण कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख कादीपुर रहे, जिसमें 372 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार 05 ब्लाकों में आयोजित मेले में लगभग 2000 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया।   

No comments