Header Ads

.

*लखनऊ स्नातक सीट पर फहराया भगवा परचम, भाजपा को तीन, सपा को दो सीट मिली*

*लखनऊ स्नातक सीट पर फहराया भगवा परचम, भाजपा को तीन, सपा को दो सीट  मिली*
विधान परिषद के स्नातक खंड चुनाव में भी भाजपा का बदबा रहा है। स्नातक खंड की पांच में से तीन सीटें भाजपा ने जीती है जबकि दो सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव में तीन दिन तक चली मतगणना के बाद रविवार को परिणाम घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने निवर्तमान एमएलसी एवं निर्दलीय उम्मीदवार कांति सिंह को 6,403 मतों से हराया है। लखनऊ सीट पर लंबे अर्से बाद भाजपा को जीत मिली है। 
आगरा स्नातक खंड में भाजपा के मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मेरठ खंड में डॉ. दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी खंड में सपा के डॉ. मानसिंह यादव, वाराणसी खंड में सपा आशुतोष सिन्हा विजयी हुए है। रविवार को लखनऊ खंड स्नातक के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के अवनीश सिंह को विजयी घोषित किया गया। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 39,588 और निर्दलीय कांति सिंह को 33,185 मत मिले। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने परिषद के शिक्षक खंड के चुनाव में पहली बार छह में से चार सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, इसमे से तीन सीट पर भाजपा ने चुनाव जीता है।

No comments