Header Ads

.

अंबेडकर नगर में अफ़सरों ने खोजा ‘आपदा में अवसर!’, पंचायत भवन के निर्माण में बड़े घोटाले की आशंका

*अंबेडकर नगर में अफ़सरों ने खोजा ‘आपदा में अवसर!’, पंचायत भवन के निर्माण में बड़े घोटाले की आशंका*

 अंबेडकर नगर
अपराध के बाद अब भ्रष्टाचार पर भी योगी आदित्यनाथ सरकार का ‘ज़ीरो टालरेंस’ का दावा फेल होता नज़र आ रहा है। जिले में बड़े पैमाने पंचायत भवन के निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य ना होने की खबर है।
बता दें कि भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टालरेंस का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था के मामले में तो पहले से ही सवालों के घेरे में है, अब  ग्राम पंचायत भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की ख़बरों के चलते भी योगी सरकार की बड़ी किरकीरी हो रही है। यूपी के अंबेडकर नगर में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी मिलकर ब्लॉक कर्मचारियों की मदद से अपनी जेबें भर रहे हैं।
पंचायती राज में ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच रहा है। पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश भी पनप रहा है।दर्जनों लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच व सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में भारी भष्ट्राचार कर रहे हैं। यह आंकड़े इस बात को सोचने पर मजबूर करते हैं कि ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्‍टाचार की खबरों में अगर जरा भी सत्‍यता है तो यह कितना बड़ा घालमेल हो सकता है।
 आंकड़े से साफ होता है कि जहां एक ओर इस हिसाब का पैसा ग्रामीण भारत के लिए फ्लो हो रहा है, वहीं अब भी गांव बदहाल ही पड़े हैं। इसके पीछे की एक वजह ग्राम पंचायतों में फैला भ्रष्‍टाचार ही है।

No comments