भारतीय जनता पार्टी की बंगाल प्रांत में सरकार बनना सुनिश्चित है उसी डर से तृणमूल कांग्रेस द्वारा बंगाल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निरंतर जानलेवा हमला
अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की बंगाल प्रांत में सरकार बनना सुनिश्चित है उसी डर से तृणमूल कांग्रेस द्वारा बंगाल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निरंतर जानलेवा हमला कराया जा रहा है।विगत कई महीनों में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला कर मौत के घाट उतारा जा चुका है।
उपरोक्त बात भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और बंगाल प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित आपात बैठक में कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पर बंगाल में हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हिटलर शाही अंदाज में चल रही है।भाजपा नेताओं पर हमला बोल कर गरीब समाज और वंचितों की आवाज को दबाया जाना निन्दनीय है। जिसकी निंदा और विरोध भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से करती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के संचालन में सम्पन्न हुई आक्रोश बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा आईटी सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक मनीष मिश्र, विदेश सम्पर्क विभाग जिला संयोजक संदीप श्रीवास्तव,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,सभासद अतुल वर्मा,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज वर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा,सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,राम विनय वर्मा,विकास वर्मा,प्रिंस वर्मा,अशोक कनौजिया,अमित प्रजापति आदि शामिल रहे।
Post a Comment