अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जितनी सुविधा और सम्मान अन्नदाता किसानों को दे रही है
अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जितनी सुविधा और सम्मान अन्नदाता किसानों को दे रही है उतना देश की आजादी से लेकर आज तक किसी भी सरकार ने नहीं दिया है। भाजपा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड,फसल बीमा,उर्वरकों पर भारी छूट,किसानों की उपज पर समर्थन मूल्य बढ़ाना,यूरिया खाद और अन्य खादों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता,किसान सम्मान निधि, देश की किसी भी मण्डी में किसानों को सुविधानुसार अपनी उपज को बेचने की छूट सहित अन्य कई प्रकार की योजना प्रारम्भ कर अन्नदाता किसान की आय दोगुनी करने की अपनी वचन बद्धता पर कायम है। उक्त बयान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने विपक्षी दलों द्वारा किसानों के नाम पर चलाए जा रहे राजनीतिक आंदोलन पर कहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि विपक्षी दल मुद्दा विहीन हो चुके हैं।भाजपा सरकार किसान,गरीब,असहाय कामगारों और आर्थिक रूप से विपन्न व्यक्तियों को समृध्दि शाली बनाने के लिए सतत् प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों दल को जनता ने राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेल दिया है। किसानों के नाम पर फर्जी राजनीति कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का प्रयास दोनों दल कर रहे हैं। देश का किसान किसी भी दल के साथ कोई आन्दोलन नहीं कर रहा है।किसानों का कोई समर्थन नहीं मिलने की दशा में राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ही फर्जी विफल आंदोलन चला रहे हैं।
Post a Comment