Header Ads

.

समस्त थाना क्षेत्र से मिली जानकारी द्वारा सड़क हादसों में पांच घायल

*समस्त थाना क्षेत्र  से मिली जानकारी द्वारा सड़क हादसों में पांच घायल*

 अहिरौली अंतर्गत यादवनगर के निकट रविवार सुबह बाइक सवार युवक को जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था।जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोशाईगंज निवासी सुनील (24) पुत्र रामबिहारी रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवनगर के पास तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिझौली निवासी राजकुमार (19) पुत्र शंकर रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। नवीन मंडी परिषद के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के लालगंज निवासी हरिनरायन (62) पुत्र देवीप्रसाद रविवार सुबह घटकना के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज निवासी सत्यप्रकाश (22) पुत्र अजय शनिवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ निवासी अरविंद (21) पुत्र वीरेंद्र शनिवार देर शाम बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

No comments