Header Ads

.

जिला मुख्यालय का घेराव एवं चक्का जाम करेगी प्रसपा

*जिला मुख्यालय का घेराव एवं चक्का जाम करेगी प्रसपा*

अम्बेडकरनगर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रसपा के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि किसान विरोधी बिल एवं किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला प्रमुख महासचिव राहुल शुक्ला, प्रदेश सचिव जनाब फ़रहत अब्बास, महिलासभा जिलाध्यक्ष तारावती, युवजन सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव, शायरा बानो, नफीस खान, अमित तिवारी, आलोक तिवारी व भारी संख्या में कार्य कर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि किसान विरोधी बिल वापस नहीं हुए तो प्रगतिशील समाज वादी पार्टी लोहिया जिला मुख्यालय का घेराव एवं चक्का जाम करने का भी काम करेंगे।
*रिपोर्ट- दिलीप कुमार भास्कर न्यूज़ 24 इंडिया अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश*

No comments