Header Ads

.

अम्बेडकर नगर÷ उ०प्र० में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसंघ से लेकर भाजपा तक कभी न जीती न जाने वाली अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर÷ उ०प्र० में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनसंघ से लेकर भाजपा तक कभी न जीती न जाने वाली अम्बेडकर नगर जनपद की अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र-281 से भी भाजपा का कमल खिले इसी संकल्प से हम सभी मिलकर कार्य करना है। मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प से समाज के सभी वर्गों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य किया गया है। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां है, जिन्होंने सिर्फ अपने पेट भरे लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। सपा, बसपा सरकारों में जाति धर्म देखकर नौकरी दी गई। उक्त बातें आज यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन एवं उ०प्र० भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने अम्बेडकर जनपद में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र-281 के प्रभारी के रूप आज भाजपा कुर्की मण्डल की कुर्की बाजार में एवं अकबरपुर नगर  मण्डल की अकबरपुर में हुई संगठनात्मक बैठक के दौरान कही।
      उन्होंने कहा कि सपा-बसपा शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी और लोगों में असुरक्षा का माहौल था जबकि भाजपा की सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम प्रदेश की योगी सरकार ने किया है।
            यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन श्री तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया नया कृषि कानून किसानों के हित में है। नये कानून में जहां एक तरफ देश के अन्नदाताओं की समृद्धि के नये रास्ते खोल रहा है वहीं  किसानों को अपनी आय को दोगुना करने के लिए अवसर भी प्रदान कर रहा है। साथ ही दशकों से किसानों को बिचौलियों, मण्डियों व दलालों की गिरफ्त में रखने वाली कांग्रेस, सपा, बसपा, वामदल, तृणमूल कांग्रेस की किसान विरोधी सोच और नीति को अंत करने का काम किया है। 
       उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले छह वर्षों में केन्द्र सरकार ने किसानों को सर्वोपरि रखते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं।  
          श्री तिवारी ने कहा कि आज कांग्रेस,वामदल,सपा, बसपा सहित अन्य विपक्षी दल नए कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनें में लगे हुई है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामदल, सपा-बसपा जैसे दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी भी अन्नदाता किसानों की सुध नहीं ली लेकिन आज जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के हितों में फैसले लिए जा रहे हैं तो अपने वोट बैंक की राजनीति के चलते किसान हित में लिए गए फैसलों को भी गलत साबित करने के लिए झूठ व भ्रम का सहारा लेकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए है।  
      भाजपा नेता श्री तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्य करते हुए किसान हित में फैसले ले रही है तो कांग्रेस, वामदल, सपा, बसपा जैसे दल किसानों को बरगलाने में जुटे हैं परन्तु देश का किसान इन दलों के भ्रम व बहकावें में आने वाला नहीं है।
    कुर्की मण्डल और अकबरपुर नगर मण्डल की बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विधान सभा पूर्व प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, कुर्की मण्डल अध्यक्ष सदा राम वर्मा, अकबरपुर नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, महामंत्री सुनील राजभर, रमेश मौर्य,भाजपा नेता गया प्रसाद  वर्मा,पूर्व मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,अल्प संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जावेद मालिक,अभिषेक सिंह यादव, सहित सभी सेक्टर प्रभारी,संयोजक और मण्डल पदाधिकरी उपस्थित रहे।

No comments