जिलाधिकारी महोदय अंबेडकरनगर ने विद्युत आपूर्ति सेवाओं पर किसी भी प्रकार से प्रभाव ना पड़े और बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से सही प्राप्त हो सके इस को ध्यान में रखते हुए सभी उप केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगा दी गई है तथा पर्यवेक्षक के रुप में नायब तहसीलदार को भी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चल सके बनाया गया है जिलाधिकारी का यह कार्य काफी सराहनीय है जनपद में विद्युत आपूर्ति सही चल सके इसके लिए सेवा प्रदत संस्था बेसिल लिमिटेड ने अस्थाई रूप से सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी है संस्था द्वारा जारी आदेश में संबंधित सुपरवाइजर की जिम्मेदारी में उप केंद्र की पूरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था रहेगी । लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सभी उप केंद्रों पर सभी संबंधित लेखपाल अपनी ड्यूटी नहीं अटेंड किए हैं और ना ही प्रदत संस्था द्वारा नियुक्त सुपरवाइजर सही प्रकार से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैंऐसा ही एक उदाहरण जमुनीपुर उपकेंद्र का भी है यहां पर सुबह से ही उप केंद्र का सीयूजी नंबर बंद आ रहा है
Post a Comment