Header Ads

.

बसखारी थाना अध्यक्ष पीएन तिवारी और एसओजी टीम ने कर डाला इतना बड़ा कारनामा।



बसखारी थाना अध्यक्ष पीएन तिवारी और एसओजी टीम ने कर डाला इतना बड़ा कारनामा।

 बसखारी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट कांड  के दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

दोनो की गिरफ्तारी के बाद से ही बसखारी पुलिस और एसओजी पर उठने लगे सवालिया निशान।

 लूट कांड में वायरल सीसीटीवी फोटो में देखने वाले एक आरोपी  जिसे पकड़ा गया था।

 किंतु दूसरा व्यक्ति कौन है क्यों पकड़ा गया इसी सवालों को सुलझाने में लोग लगे हुए थे।

  पकड़ा गया दूसरा व्यक्ति पूरी तरह से निर्दोष था जिसका इस लूट कांड से कोई लेना-देना नहीं था और साजिसन उठा लिया गया।

 फिर एक लंबी डील के बाद उसे छोड़ा गया। क्योंकि  बसखारी पुलिस और एसओजी को पैसे की डील ही करनी थी जो हो गई।

 लेकिन हद तो तब और हो गया जब मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने दूसरे दिन लंबी डील के बाद रात में छोड़ दिया।

अब जनता पूछना चाहती है कि कप्तान साहब क्या बसखारी थाना अध्यक्ष लूट कांड जैसी घटनाओं को खुलासा करने की वजह अपराधियों को शरण दे रहे हैं।

 यदि सारा खेल पैसों का ही चले तो फिर पुलिस का क्या काम  एसओजी की टीम का क्या काम।

 अब तो जनता का पुलिस और एसओजी से भरोसा उठना लाजमी है।

  फिलहाल बसखारी पुलिस पीएन तिवारी और एसओजी टीम की मिलीभगत से जो यह डील कर मामले को अंजाम दिया गया।

 यह पूरी तरह से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

*रिपोर्ट-दिलीप कुमार भास्कर न्यूज 24 इन्डिया अम्बेडकरनगर उ.प्र.*

No comments