Header Ads

.

केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवा, छात्र, किसान और कर्मचारी सभी को ठगने का कार्य किया -संतोष कटाई

केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवा, छात्र, किसान और कर्मचारी सभी को ठगने का कार्य किया -संतोष कटाई                                    अम्बेडकरनगर, 24 सितम्बर, उप्र कांग्रेस अनुसूचित विभाग के महामंत्री संतोष कुमार कटाई,एआईसीसी सदस्य प्रभारी जनपद ने कहा कि भाजपा ने कोरोना आपदा  को अवसर में बदलते हुए कोरोना जांच किट में घोटाले का कीर्तिमान बनाया, आज प्रदेश दलितों,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से कराह रहा है और भाजपा बलात्कारियों,हत्यारों और भूमाफियायों की सैरगाह बन गई है।                             उन्होंने कहा कि बसपा और सपा भाजपा की बी टीम तो भीम आर्मी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं जनता इनसे सावधान रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग डा आर पी कौशल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के साथ डटकर अत्याचारी सरकार को बेनकाब करें, 2022 में जनता का सुशासन माननीया प्रियंका गांधी के नेतृत्व में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान करें। 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है गरीब और गरीब होता जा रहा है किसान-मजदूर विरोधी बिल संसद में दबंगई के बल पर पारित किये जा रहे हैं.यह आम जनता तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचायेंगे। 
पूर्व जिलाध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि कोरोना आपदा के साथ देश चौतरफा मुसीबतों से घिरा हुआ है और भाजपा सरकार दुश्मन का नाम तक नहीं ले रही है,कृषि बिल और मजदूर बिल से देश शर्मसार हुआ।
नवनियुक्त अनुसूचित विभाग  जिलाध्यक्ष डा आर पी कौशल  ने कहा कि दलितों,महिलाओं और आम आदमी के हक की लड़ाई हमसभी मिलकर लड़ेंगे  और न्याय दिलायेंगे,भाजपा के झूठ और अत्याचार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है, भाजपा के अधिनायकवादी कुशासन से कांग्रेस मुक्ति दिलाये।            जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, "बब्लू "ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ आर. पी. कौशल के स्वागत के कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र दूबे और संचालन डॉ विजय शंकर तिवारी ने जी की और कार्यक्रम प्रभारी गुलाम रसूल "छोटू "के कुशल दिशा निर्देशन मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक प्रदेश  सोशल मीडिया प्रभारी कर्मवीर सिँह का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ आर. पी. कौशल की प्रेरणा से अमरेश कुमार पूर्व प्रधान नत्थूपुर लालमन, भोला, दीपक कुमार, कमलेश, सूर्य भानु, अफजल, कृष्णनाथ, ह्रदय कुमार, बलराम राम गति, शकल दीप, अभिषेक, विश्राम, गुड्डू, आदि बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर कांग्रेस मे शामिल हुए। आलापुर मे भी स्वागत का कार्यक्रम किया गया.                कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू ", गुलाम रसूल "छोटू ", सुखीलाल वर्मा, जिला सचिव मंजीत राजभर, आनंद अमृतराज वर्मा, अफ़रोज़ आलम वेग, राहुल पाण्डेय, अरुण गुप्ता, हाजी मो सलीम, सत्य प्रकाश दूबे, अशोक सत्यार्थ, राधेश्याम चौहान, कृष्णाकांत दूबे, जगदीश दूबे, अवधेश प्रधान, देशराज, मो इम्तियाज, ब्रजेश बाबा, अखिलेश, जगजीवन,  अजय पासवान,राजीव गुप्ता,  अशोक, अमरेश कुमार पूर्व प्रधान, राम लौट, बलराम समेत सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद रहे।

No comments