Header Ads

.

भय भूख और भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराने का संकल्प ले - वीरेन्द्र चौधरी

भय भूख और भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराने का संकल्प ले - वीरेन्द्र चौधरी            अम्बेडकरनगर, 9 अगस्त, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष /संगठन प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के छः साल के कार्यकाल में देश आर्थिक विकास में साठ साल पीछे हो गया,आज अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर हम संकल्प लें कि देश को भाजपा द्वारा थोपी गयी आर्थिक बदहाल और विनाशकारी भय भूख भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने का.पीएम मोदी चीन मुद्दे पर देश के सबसे कमजोर और तथ्यों को छुपाने वाले पीएम साबित हुये।                                विशिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि देश और प्रदेश को भाजपा के जंगल राज से मुक्त  कराने के लिए, हत्या अपहरण के राज से आजादी दिलाने की लड़ाई हमें आम जनता को एकजुट करके लड़ना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल जी ने कहा  हम आजादी के दीवानों की विरासत को आगे बढ़ायेंगे, देश में जनता का सुशासन स्थापित करेंगे।    पूर्व जिला अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि आज देश को गांधी और नेहरू आदर्श पर चलने की जरूरत है।    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज अगस्त क्रांति दिवस की 78 वी वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल जी की अध्यक्षता में "भारत छोड़ो आंदोलन - आज के परिपेक्ष्य में" विषयक गोष्ठी और सह-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्री हुबराज जायसवाल महिला महाविद्यालय बरियावन में प्रबंधक अमित जायसवाल जी सहमति पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /अम्बेडकरनगर जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी तथा सोशल मीडिया के मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र पाण्डेय जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, सरदार पटेल, डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप जलाकर आरम्भ किया गया। कार्यक्रम के प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय और प्रेरक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पारस नाथ "राना" ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।                     कार्यक्रम में प्रमुख रूप  सोशल मीडिया मण्डल प्रभारी शैलेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सै. मेराजूद्दीन किछौछवी, मारकण्डेय बर्मा, फिरोज अहमद, ट्रेनर करमराज यादव, डॉ नंदलाल चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव मो अनीस खान, सुनील मिश्र, शकील अंसारी, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, पन्नालाल कन्नौजिया, डॉ गयादीन सिंह भारती, बद्रीनारायण शुक्ल, डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महली प्रसाद राजभर, अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", कृष्णावती निषाद, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला महासचिव अमित जायसवाल, अमित कुमार बर्मा "जितेन्द्र", आलोक पाठक, अफरोज आलम वेग, पुष्पलता, जिला सचिव अख्तर जमाल अन्सारी, दीपक सिंह, कुलदीप उपाध्याय, शिव प्रसाद सिंह, आनंद अमृतराज बर्मा, राजपत पटेल, संतोष कुमार सुमन, इमरान अहमद गांधी, गिरजा देवी, राजू शर्मा,राजीव गुप्ता, सुशील गौतम, वीरेंद्र प्रसाद गौतम, रामवचन शुक्ला, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल "छोटू", सुरेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक सत्यार्थी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, सरोज चौबे, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, रेहान जैदी, दिवाकर पाण्डेय, राजकुमार अगरहरि, नंद कुमार गुप्ता "दद्दू", शोभनाथ कन्नौजिया, सै. ऐतबार हुसैन "अक्कन", कपिलदेव बारी, निशा, राधेश्याम चौहान, जमाल अब्दुल नासिर, दयाराम निषाद, दीपनारायण चौधरी, तौहीद अहमद, राजनाथ दूबे, पारसनाथ, राहुल पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, अजय पासवान, जगदम्बा त्रिपाठी, पारसनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

No comments