भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक का संचालन कर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक का संचालन कर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया*
अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लाभ हानि की चिंता किए बिना संगठन का कार्य त्याग,समर्पण और निःस्वार्थ भाव से करता है।संगठन भी अपने कार्यकर्ताओं के लिए हर समय उसके सुख दुःख में तैयार रहता है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा जी ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों,मण्डल प्रभारियों,मण्डल अध्यक्ष गणों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
श्री वर्मा ने मंडलों में चल रहे बूथ सत्यापन के सत्यापित प्रतियों को अविलंब जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश मण्डल अध्यक्ष गणों को देते हुए कहा कि मण्डल अध्यक्ष गण यह सुनिश्चित कर ही बूथ सत्यापन के प्रति को जमा करें कि कोई भी बूथ समिति अधूरा नहीं रहे।
वर्चुअल बैठक में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री और माली पुर मण्डल के प्रभारी त्रियंबक तिवारी ने कहा कि संगठन त्याग और समर्पण से चलता है।उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के द्वारा किए गए त्याग और तपस्या से कार्य कर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि हमें पण्डित जी से प्रेरणा लेना चाहिए।श्री तिवारी ने कहा कि सरकार और संगठन अलग अलग कार्य करते हैं हमें भी इसे समझते हुए अपना कार्य करना चाहिए।
वर्चुअल बैठक का संचालन करते हुए भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के कार्य को समर्पित भाव से करता है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय,राना रणधीर सिंह,विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू,चन्द्र प्रकाश वर्मा,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह,जिला मंत्री दीपक तिवारी,दिलीप पटेल (देव), चंद्रिका प्रसाद,विकास तिवारी,शिव पूजन राजभर,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,आई टी प्रमुख मनीष मिश्र,मण्डल प्रभारी रोहित चौधरी,घिसियावन मौर्य,डाक्टर रजनीश सिंह,योगेन्द्र निषाद,मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी,अमरजीत मौर्य,आनंद श्रीवास्तव,दिनेश चौधरी,संजीव मिश्र,महेंद्र वर्मा,गौरव श्रीवास्तव, हरि दर्शन राजभर,सदा राम वर्मा,अनुराग जायसवाल,सुनील कुमार गुप्त, दान बहादुर यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Post a Comment