UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड रिजल्ट के इस बार भी फीलगुड रहने के आसार
UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम 27 जून को घोषित होगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लॉकडाउन के कारण परिणाम पिछले साल की तुलना में एक महीने देरी से घोषित हो रहा है। हालांकि घबराने की खास बात नहीं है क्योंकि इस बार का परिणाम पिछले साल की तरह ही ह्यफीलगुडह्ण वाला रहने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार परिणाम में कोई बड़े उलटफेर के आसार नहीं है। 2019 में हाईस्कूल के 80.08 प्रतिशत और इंटर के 70.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे।
इस बार भी सफलता का प्रतिशत पिछले साल के आसपास रहने के आसार हैं। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर लगाने के साथ नकल पर सख्ती की थी। इसी की नतीजा रहा कि पांच लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़कर भाग खड़े हुए थे। हालांकि कॉपी जांचने में थोड़ी नरमी दिखाई गई है। वैसे भी सीबीएसई की तर्ज पर चली आ रही मॉडरेशन नीति और बोर्ड की ग्रेस मार्क्स नीति के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पास हो जाते हैं। 2020 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 3022607 और इंटर के लिए 2584511 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
क्या है मॉडरेशन छात्रों को क्या लाभ
मॉडरेशन में 10वीं-12वीं की परीक्षा कराने वाले बोर्ड सभी बच्चों को विषय विशेष में अतिरिक्त नंबर देते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए 12वीं साइंस के छात्रों ने गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी की परीक्षा दी। चार विषयों में तो सभी बच्चों को बहुत अच्छे नंबर मिले लेकिन अधिकतर छात्रों को अंग्रेजी में औसत से भी कम अंक मिले तो बोर्ड के जिम्मेदार लोग एक फार्मूला को आधार मानते हुए उस विषय में सभी छात्रों को अतिरिक्त नंबर देते हैं।
पिछले पांच साल के रिजल्ट पर एक नजर
हाईस्कूल पास प्रतिशत
2019 80.07
2018 75.16
2017 81.18
2016 87.66
2015 83.74
इंटरमीडिएट
2019 70.06
2018 72.43
2017 82.62
2016 87.99
2015 88.83
रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा उ0प्र0
NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल मोब:-6395784595
Post a Comment