युवराज सिंह के खिलाफ FIR, युजवेंद्र चहल के लिए किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल युवराज सिंह पर दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। साथी खिलाड़ी और युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करना युवी को भारी पड़ गया, जिसके बाद अब हरियाणा के एक दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है। रजत ने युवराज के साथ-साथ हिटमैन 'रोहित शर्मा' को भी आरोपी बनाया है क्योंकि इस शब्द के प्रयोग के दौरान वह भी हंस रहे थे। पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर युवी-रोहित की गिरफ्तारी भी संभव है।
*रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा*
( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)
Post a Comment