सिविल एन्क्लेव में आ रही समस्याओं को लेकर सिविल सोसाइटी ने की फतेहपुर सीकरी सांसद से मुलाक़ात
आगरा। आगरा में बनाये जा रहे सिविल एन्क्लेव का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जल्द से जल्द सिविल एन्क्लेव कार्य पूरा हो इसके लिए सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा हर संभव प्रयास कर रही है। सोमवार को सिविल एन्क्लेव को लेकर सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह और सचिव अनिल शर्मा ने सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा ने चर्चा की और सिविल एनक्लेव के निर्माण कार्य मे आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग की।
सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा को सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन से एक बार मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने चेयरमैन को सभी तथ्यों को रखते हुए पत्र भी लिखा है। पत्र में 2014 के MOU से लेकर पर्यावरण और और एयरपोर्ट को इंफ्रास्ट्रक्चर केटेगरी में रखे जाने के साक्ष्य संग्लन किये हैं। उनका मानना है कि अब जल्दी ही सिविल एन्क्लेव का कार्य शुरू होगा। सांसद ने इस पत्र की कॉपी सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा को दी और आश्वासन दिया कि जल्दी ही फिर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे और सिविल एंक्लेव के कार्यो में तेजी लाने के लिए कहेंगे।
Post a Comment