Header Ads

.

*सपा नेता बलिराम गौतम ने सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मार्गदर्शन करने, पीड़िता को न्याय, सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग तथा निर्दोषों का उत्पीड़न रोकने के लिए लिखा पत्र*

*सपा नेता बलिराम गौतम ने सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मार्गदर्शन करने, पीड़िता को न्याय, सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग तथा निर्दोषों का उत्पीड़न रोकने के लिए लिखा पत्र*

*चिकित्सालय में  जाकर  पीड़िता का जाना हाल, मदद का दिलाया भरोसा*

आलापुर अंबेडकरनगर -- समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश सचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम ने चिकित्सालय जाकर जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता का हाल जाना तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेता बलिराम गौतम ने पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन, पीड़िता को न्याय, सुरक्षा एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए तथा निर्दोषों का उत्पीड़न रोकने के लिए पत्र लिखा है। पत्र को जरिए मेल, फैक्स एवं स्पीड पोस्ट भेजा गया है। पत्र में कई बिंदुओं का विस्तार पूर्वक जिक्र करते हुए मामले में पार्टी मुखिया से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।

No comments