आगरा में लिपिक को एडी बेसिक कार्यालय में लगाने पर एतराज
खंड शिक्षा अधिकारी, लोहामंडी आगरा में कनिष्ठ लिपिक अनिल कुमार सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी), बेसिक अवध किशोर सिंह ने अपने कार्यालय में लगाया है। कार्य की अधिकता होने पर ऐसा किया गया।
अग्रिम आदेश तक लिपिक को कार्यालय में काम करने का आदेश दिया गया है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र नीलम सिंह का कहना है कि उन्होंने लिपिक अनिल कुमार सिंह को किताब के काम में लगाया था, उन्होंने काम करने से मना कर दिया। एडी बेसिक का पत्र मिला है रिलीव किया जाएगा।
हालांकि वह इस तरह से कर्मचारी को हटाए जाने से संतुष्ट नहीं हैं। एडी बेसिक का कहना है कि उनके कार्यालय के चार लिपिक को जिला प्रशासन ने राशन वितरण के काम में लगा रखा है और एक अवकाश पर चल रहा है। काम की अधिकता की वजह से लिपिक को कुछ दिनों के लिए लगाया गया है।
*रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा उ0प्र0*
( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)
Post a Comment