आगरा में चलती कार से गुटखा थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा व्यापारी का चालान, वसूला जुर्मानाशहर के पालीवाल पार्क की घटना, पुलिस कर रही थी चेकिंग, व्यापारी से तुरंत जमा कराई रकम
आगरा में ईदगाह निवासी व्यापारी ने कार से गुटकहा थूका, वैसे ही पुलिस ने फोटो खींचकर चालान काट दिया। व्यापारी से जुर्माने के 500 रुपये हाथ के हाथ ले लिए गए। घटनाक्रम पालीवाल पार्क में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे का है। पुलिस टीम यहां चेकिंग कर रही थी।
मोहनपुरा, ईदगाह निवासी अजय उपाध्याय मंगलवार को कार से पालीवाल पार्क से निकलकर जा रहे थे। पार्क में कार की खिड़की को खोलकर गुटका थूकने लगे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे।
सार्वजनिक स्थान और सड़क पर थूकना मना है
उन्होंने यह देखा तो कार को रुकवा लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण चल रहा है। सार्वजनिक स्थान और सड़क पर थूकना मना है। अजय उपाध्याय का 500 रुपये का चालान काट दिया। आगे से इधर-उधर नहीं थूकने के बारे में ताकीद किया।

मास्क न लगाने वालों के चालान काटे जाएं : एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि चौराहों के साथ ही बाजारों में चेकिंग की जाए। जो लोग बगैर मास्क लगाए घूम रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं। थानावार इस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
*रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा उ0प्र0*
( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)
Post a Comment