Header Ads

.

आगरा साझा रसोई’ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने गरीब लोगों को बांटा खाना, भाजपा पर भी साधा निशाना


आगरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम ‘साझा रसोई’ के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू की ओर से छीपीटोला स्थित डॉ बी आर आंबेडकर सामुदायिक केंद्र व नाला काजीपाड़ा में गरीबों को भोजन वितरण किया गया। कोरोना संकट काल में भोजन पाकर गरीब असहाय लोग खुश नजर आए और कांग्रेसियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना महामारी जोकि देशवासियों के लिए इस सदी की सबसे बड़ी आपदा है, कोरोना संकट काल में जनता भुखमरी, बेरोजगारी, मंहगाई का बुरी तरह से शिकार बनी है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है लेकिन बीजेपी के लिए कोरोना व लॉकडाउन नोटबंदी की तरह वरदान साबित हुई है, इस संकट काल में भी बीजेपी बिहार, बंगाल की चुनावी रैलियों में डेढ़-डेढ़ सौ करोड़ रुपए का खर्च कर रही है, जोकि सीधे सीधे देश की जनता, अप्रवासी मजदूरों की छाती पर मूंग दलने के समान है।

*रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा उ0प्र0*

( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)

No comments