Header Ads

.

आगरा यमुना पार में शव मिलने से फैली सनसनी, हुई शिनाख़्त, घटना का कारण जानने में जुटी पुलिस

आगरा। थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के रामबाग से नुनिहाई रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख़्त करने के प्रयास किये। मृतक थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का ही रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाग से नुनिहाई रोड पर खाली पड़ी जमीन बहुत सारी झाड़ियां मौजूद है। वहाँ क्षेत्रीय लोग सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए गए तो एक अधेड़ का शव देखा। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना एत्माउद्दौला पुलिस मौके पर पहुँच गई व शव की शिनाख्त में जुट गई।

मृतक की पेंट की जेब से मिली डायरी में लिखे फोन नंबर पर पुलिस ने सम्पर्क किया तो पुलिस को बताया गया कि मृतक का नाम सतीश है व विकास नगर, प्रकाश नगर थाना एत्माउद्दौला का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक को कल रात देखा था, उसने बहुत शराब पी रखी थी। वहीं शव की हालत देख लोगों का कहना है कि इसकी हत्या की गई है।

*रिपोर्ट | भोवन सिंह ब्यूरो चीफ आगरा उ0प्र0*

( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)

No comments