दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान आंदोलन के 3 संदिग्ध समर्थकों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान आंदोलन के 3 संदिग्ध समर्थकों को गिरफ्तार किया है जो कथित रूप से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मोहिंदर पाल सिंह (29), पंजाब निवासी गुरतेज सिंह (41) और हरियाणा निवासी लवप्रीत सिंह (21) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रायोजित खालिस्तानी आतंकवादियों के निर्देश पर वे हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
आरोपी विभिन्न राज्यों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों से 3 पिस्तौल और 7 कारतूस भी बरामद किए हैं।
आरोपियों ने कहा उनका खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आकाओं से संबंध हैं।
✍️रोहित नंदन मिश्र
Post a Comment