Header Ads

.

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 जून शनिवार को केन्द्रीय मंत्री माननीया स्मृति ईरानी जी के नेतृत्व में सायं 05 बजे

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 जून शनिवार को केन्द्रीय मंत्री माननीया स्मृति ईरानी जी के नेतृत्व में सायं 05 बजे होने वाली “उत्तरप्रदेश जनसंवाद रैली” वर्चुअल  रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कपिल देव वर्मा जी ने जनपद के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
        जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा के घोषणा के अनुसार मंडल के प्रत्येक बूथ से 50 स्मार्टफोन धारक व्यक्तियों से सम्पर्क एवं संवाद के लिए जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह एवं सह संयोजक जिला मंत्री दिलीप पटेल देव को,मनोनीत सभासद से संपर्क एवम संवाद  डॉक्टर हिमांशु गुप्ता,जिला पदाधिकारी गण एवं मंडल प्रभारी गणों से सम्पर्क एवं संवाद जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया,विभिन्न जातिगत सामाजिक संगठन एवं अनुषांगिक संगठन से सम्पर्क एवं संवाद डॉ रणधीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ एवं अन्य लोगों से संवाद और सम्पर्क जिला मंत्री राम बहाल वर्मा,निर्वाचित सभासद गणों से संवाद एवं सम्पर्क जिला मंत्री  इंद्रेश निषाद,भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य गण से सम्पर्क एवं संवाद जिला मंत्री विकास तिवारी,अधिवक्ता बन्धु से संवाद और सम्पर्क आनन्द द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष,विधायक ,ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका चेयरमैन से सम्पर्क और संवाद जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव,पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्षों से संवाद एवं सम्पर्क जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे,सोशल मीडिया फेसबुक टि्वटर आदि विषयों का काम जिला मंत्री दीपक तिवारी एवं आईटी प्रमुख मनीष मिश्रा को सौंपा है।
 उपरोक्त विषयक जानकारी वर्चुअल रैली के संयोजक/जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने दी है। श्री त्रिपाठी ने जिम्मेदारी प्राप्त सभी सम्मानित नेताओं से अभी से जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाने की अपील की है।

No comments