कौशांबीप्रदेश भर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 22 जून से पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है
*कौशांबीप्रदेश भर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर 22 जून से पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गुरुवार 25 जून को जिला मुख्यालय में कांग्रेसी एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने बताया कि प्रियंका गाँधी के निर्देश और UPCC के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में दिनांक 22 जून से उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक पोल खोल अभियान की शुरुआत हो रही हैं। जिसमे यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला, पशुधन घोटाला,DHLF घोटाला सहित भ्रष्टाचार के तमाम मुद्दों पर एक आंदोलन चलाया जा रहा हैं।अतः इस क्रम में दिनांक 25 जून को एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम आयोजित हैं।
जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर जिले के सभी पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील किया। इस आशय की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश सत्यार्थी न दिया।

Post a Comment