Header Ads

.

यूपी के आगरा में तीन की मौत‌, 97 साल के बुजुर्ग समेत सात संक्रमित



आगरा में गुरुवार को तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग संक्रमित ‌मिले। संक्रमितों में गांधी नगर में रहने वाले 97 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। उनके परिवारीजन उन्हें  उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। 
गुरुवार को तीन लोगों की मौत की रिपोर्ट आई। अब तक मरने वालों की संख्या  38 हो गई। वहीं सात लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में दो दिन से बुखार से पीड़ित गांधी नगर के 97 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा बिल्लौचपुरा ताजगंज, नगला रामबल, कागारौल, टेढ़ी बगिय‌ा, नगला फकीरचंद शाहगंज‌ और सैंया में संक्रमित केस मिले हैं। 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब कुल संक्रमितों की संख्या 882 पहुंच गई है। अस्पताल से स्वस्थ होने वालों की संख्या 774 हो गई है। गुरुवार तक 12772 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक 36 कंटेनमेंट जोन थे। अब दो और बढ़ने से ‌कंटेनमेंय जोन की संख्या 38 हो गई है।

*रिपोर्ट | संध्या सिंह क्राइम रिपोर्टर आगरा*

( *NEWS 24 INDIA न्यूज चैनल*)

No comments