Header Ads

.

*विवादित भूमि के साथ अधिग्रहित परिसर पर भी ट्रस्ट को मिला मालिकाना हक

*रिपोर्ट - संदीप गुप्ता मीडिया प्रभारी सदर अयोध्या* ।

*विवादित भूमि के साथ अधिग्रहित परिसर पर भी ट्रस्ट को मिला मालिकाना हक* 

अयोध्या। राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद विवादित भूमि के साथ राम जन्मभूमि अधिग्रहित परिसर पर मालिकाना हक के लिए मंडलायुक्त ने ट्रस्ट को दस्तावेज सौंप दिया है। ट्रस्ट के मुताबिक वर्तमान की परिस्थिति सामान्य होते ही मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा
रामजन्मभूमि भगवान श्री राम लला की मंदिर पर वर्षों से चल रहे विवाद 9 नवंबर को समाप्त हो गया। और 5 फरवरी को राम जमभूमि परिसर का चार्ज ट्रस्ट को सौंप दिया था। जिसके बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेज करते हुए टेंट में विराजमान भगवान श्री राम लला को परिसर में ही एक अस्थाई बुलेट प्रूफ मंदिर में विराजमान करा दिया और अब मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है इस दौरान मंदिर निर्माण से पूर्व 2.77 एकड़ के साथ 67 एकड़ भूमि का मालिकाना हक भी ट्रस्ट को देते हुए सभी दस्तावेज को रिसीवर रहे मंडलायुक्त ने ट्रस्ट के सदस्यों को सौंप दिया है। ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को साफ करते हुए बताया है कि अब किसी भी प्रकार का अड़चन निर्माण के बीच नहीं होगा क्योंकि पूरा अधिकार ट्रस्ट को प्राप्त हो चुका है।
रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने बताया कि परिस्थितियां सामान्य होते ही मंदिर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा लेकिन इससे पहले देश की सुरक्षा ट्रस्ट के लिए सर्वमान्य है वही सरस्वती भूमि के दस्तावेजों को लेकर बताया कि राम जन्मभूमि परिसर के रिसीवर व अयोध्या के मंडलायुक्त फैसला आने के बाद अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन मिश्र को चार्ज सौंप दिया था। जिसके बाद अब विवादित भूमि के साथ 67 एकड़ पूरे परिसर के संबंधित कागजातों को ट्रस्ट को सौंप दिया है।

No comments