Header Ads

.

भारी मात्रा में धूम्रपान सामग्री बरामद व 02 व्यक्ति गिरफ्तार।

*रिपोर्ट - संदीप गुप्ता ब्यूरो चीफ/मीडिया प्रभारी सदर अयोध्या* ।
प्रेस नोट दिनांक 25.04.2020
थाना कोतवाली नगर जनपद, अयोध्या 
*भारी मात्रा में धूम्रपान सामग्री बरामद व 02 व्यक्ति गिरफ्तार*
        श्री आशीष तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 उ0नि0 श्री नवनीत यादव प्रभारी चौकी फतेहगंज,श्री संजीव प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी सि0लाइन मय टीम द्वारा दिनांक 25.04.2020 को मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहल्ला खीरगली फतेहगंज में लाकडाउन का उल्लंघन कर दुकान  से पान मसाला आदि की विक्री करते समय अभियुक्तगण 1. गोविन्द गुप्ता पुत्र  गंगा राम  गुप्ता 02. संजय गुप्ता पुत्र  काशीराम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण के कब्जे से 650 पैकेट पान मसाला, तम्बाकू व 23 पैकेट बीड़ी, 27 पैकेट तम्बाकू (सुर्ती) विभिन्न कम्पनी की बरामदगी हुयी है। पकड़े गये अभियुक्तगण के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. गोविन्द गुप्ता पुत्र  गंगा राम  गुप्ता उम्र  30 वर्ष नि0 1021 फतेहगंज खीरवाली गली थाना को0नगर जनपद अयोध्या 
02. संजय गुप्ता पुत्र  काशीराम गुप्ता नि0 1020 फतेहगंज खीरवाली गली थाना को0नगर जनपद अयोध्या
*बरामदगी का विवरण-*
1. पान मसाला तम्बाकू - 650 पैकेट भिन्न भिन्न कम्पनी के
2. 02. बीड़ी- 23 पैकेट भिन्न भिन्न कम्पनी के
3. 03. तम्बाकू (सुर्ती) - 27 पैकेट भिन्न भिन्न कम्पनी के
*गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नाम-*
4. श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव- प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर,अयोध्या
5. उ0नि0 श्री  नवनीत यादव  प्रभारी चौकी फतेहगंज, थाना को0नगर,अयोध्या
6. उ0नि0 श्री संजीव प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी सि0लाइन, थाना को0नगर,अयोध्या
7. का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, थाना को0नगर,अयोध्या
8. का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना को0नगर,अयोध्या।

No comments